कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर
नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी भी पहले जता चुके हैं प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचीं। उनकी मौजूदगी के बाद आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हुमा कुरैशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अभिनेत्री शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंची हैं।
पोस्ट में कहा गया, “यह जनता का आंदोलन है। न्याय और जवाबदेही की मांग के लिए हम सभी को एकजुट होकर इसका साथ देना चाहिए।”
बॉलीवुड की कई हस्तियां दे चुकी हैं समर्थन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन को बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। इससे पहले वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पोस्ट साझा किया था।
वहीं, दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जता चुकी हैं।




