लखनऊ: सरोजिनी नगर विधानसभा से विधायक राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
राजेश्वर सिंह ने अपने X में कहा कि “माँ गंगा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।” उन्होंने सपा प्रमुख के “गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते?” वाले बयान को करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन मर्यादा पर सीधा प्रहार बताया।
विधायक ने कहा कि यह वही विचारधारा है—
-
जिसने रामभक्तों पर गोलियाँ चलवाई
-
जिसने राम मंदिर का विरोध किया
-
और अब माँ गंगा की पवित्रता को राजनीति का साधन बना रही है
उन्होंने आगे कहा कि गंगा नदी केवल एक नदी नहीं, बल्कि सनातन परंपरा में मोक्षदायिनी, जीवनदायिनी और आध्यात्मिक आस्था की सबसे पवित्र धारा हैं।
राजेश्वर सिंह ने अपने बयान में कहा कि “माँ गंगा राजनीति का विषय नहीं, बल्कि श्रद्धा का आधार हैं। यह अपमान है, यह असंवेदनशीलता है और यह सनातन पर सीधा प्रहार है।”
उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी सोच और ऐसी राजनीति को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा और हर हिंदू को इस मुद्दे पर मुखर होकर विरोध करना चाहिए।


