लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की

अधिकारियों को सख्त निर्देश—शांति, सुरक्षा और अनुशासन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएलखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पर्व-त्योहार परंपरागत मर्यादाओं के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शांति, सुरक्षा और अनुशासन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपराध की कोई भी घटना छोटी नहीं होती है, इसलिए हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पीआरवी-112 की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लाउडस्पीकर के दुरुपयोग, बाइक स्टंटबाजी और अन्य अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।

एलपीजी की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।

आगामी चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके अलावा गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories