लखनऊ में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 चुनावी रणनीति पर किया मंथन

The Red Ink
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन के शीर्ष पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

2027 विधानसभा चुनाव पर फोकस
भाजपा प्रदेश कार्यालय में चल रही इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर रहा है।

बैठक में मौजूद रहे शीर्ष नेता
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष भी बैठक में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी बैठक में शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सभी प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री भी संगठनात्मक समीक्षा में भाग ले रहे हैं।

सभी मोर्चों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की मौजूदगी
बैठक में भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद हैं।

संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर
सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया जा रहा है। भाजपा नेतृत्व 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार कर रहा है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories