जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत दौरे पर, सेमीकंडक्टर, AI और इंडो-पैसिफिक सहयोग पर होगी अहम चर्चा

The Red Ink
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत करते हुए भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी प्रमुख एजेंडा रहने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सनाए ताकाइची का स्वागत करते हुए लिखा कि उनके पहले भारत दौरे की मेजबानी करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को होने वाली व्यापक वार्ता दोनों देशों की स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और जापान का सहयोग केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है।

भारत पहुंचने पर क्या बोलीं ताकाइची?
नई दिल्ली पहुंचने के बाद जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी यात्रा को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है और व्यक्तिगत रूप से भी वह इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण मानती हैं।

किन क्षेत्रों में हो सकती हैं अहम डील?
भारत और जापान के बीच होने वाली उच्चस्तरीय वार्ता में कई रणनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इनमें प्रमुख रूप से—सेमीकंडक्टर निर्माण और सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में साझेदारी, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग, उच्च प्रौद्योगिकी और निवेश, आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को विस्तार। इन क्षेत्रों में नए समझौतों और साझेदारी की संभावना जताई जा रही है।

भारत-जापान संबंधों को मिलेगी नई गति
विशेषज्ञों का मानना है कि इस यात्रा से भारत और जापान के बीच तकनीकी, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। खासतौर पर सेमीकंडक्टर और उभरती प्रौद्योगिकियों में दोनों देशों की साझेदारी वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories