नेपाल-भारत रिश्तों को नई मजबूती! प्रधानमंत्री मोदी से मिले नेपाल की सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने

The Red Ink
भारत और नेपाल के रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिशों के बीच नेपाल की सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच रणनीतिक और राजनीतिक सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि रवि लामिछाने से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की इच्छा का वे स्वागत करते हैं और इस सोच से पूरी तरह सहमत हैं।

‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति में नेपाल की अहम भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति में नेपाल एक प्रमुख और प्राथमिकता वाला साझेदार देश है। उन्होंने कहा कि भारत नई नेपाली सरकार के साथ मिलकर काम करने और दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत दौरे पर हैं रवि लामिछाने
रवि लामिछाने इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के राजनीतिक संवाद और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा नया आयाम
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने के लिए इस तरह की उच्चस्तरीय मुलाकातें अहम भूमिका निभाती हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा और सीमा पार सहयोग जैसे मुद्दों पर भी भविष्य में सकारात्मक प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories