मेयर सुषमा खर्कवाल के 3 साल पूरे, लखनऊ में 413 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

The Red Ink
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर राजधानी में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान शहर के लिए 413 करोड़ रुपए की लागत वाली 342 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

सीएम योगी की मौजूदगी में विकास योजनाओं का ऐलान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद बृजलाल समेत कई नेता मौजूद रहे। सीएम के मंच पर पहुंचते ही हॉल में “योगी बाबा जिंदाबाद” और “मेयर सुषमा खर्कवाल जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे।

मेयर बोलीं- लखनऊ की सड़कें मिसाल बनेंगी
अपने संबोधन में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बीते तीन वर्षों में नगर निगम ने सफाई, सड़क, नाली और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विजन के चलते लखनऊ में फ्लाईओवर और ग्रीन कॉरिडोर का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार आया है। मेयर ने दावा किया कि आने वाले समय में राजधानी की सड़कें दूसरे शहरों के लिए उदाहरण बनेंगी।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र
सुषमा खर्कवाल ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हर मंगलवार पौधारोपण किया गया। साथ ही उन्होंने नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर निगम सीमा विस्तार के बाद जुड़े 88 गांवों में जल निकासी की गंभीर समस्या थी, जिसके समाधान के लिए सरकार ने बजट उपलब्ध कराया।

पार्षदों का सम्मान, विकास कार्यों की लंबी सूची
कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने पार्षदों को सम्मानित किया। नगर निगम की ओर से जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया, उनमें सड़क निर्माण, नालियों का निर्माण, खराब नलकूपों की मरम्मत, रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद, वेंडिंग जोन, कल्याण मंडप, उत्सव वाटिका और जानकीपुरम में लाइब्रेरी निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

हजार लोगों को भेजा गया था निमंत्रण
मेयर कार्यालय की ओर से इस कार्यक्रम के लिए करीब एक हजार लोगों को आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा नगर निगम के 110 पार्षद भी आयोजन में शामिल हुए।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories