राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की परोल, सिरसा डेरा में रहेगा ठिकाना

The Red Ink
दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर परोल मिल गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस बार उसे 30 दिनों के लिए जेल से बाहर रहने की अनुमति दी गई है। परोल के दौरान वह हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में रहेगा।

सुनारिया जेल से बाहर आएगा राम रहीम
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुरमीत राम रहीम फिलहाल हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता और अधिवक्ता जितेंद्र खुराना ने पुष्टि करते हुए बताया कि परोल अवधि के दौरान राम रहीम सिरसा डेरा में ही रहेगा।

पहले भी कई बार मिल चुकी है राहत
राम रहीम को इससे पहले भी कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। हर बार उसकी रिहाई को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो जाती है। खासतौर पर चुनावी माहौल के दौरान मिलने वाली राहतों पर विपक्ष सवाल उठाता रहा है।

2017 में हुई थी सजा
सीबीआई कोर्ट ने साल 2017 में गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से रेप के मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। फैसले के बाद हरियाणा और आसपास के इलाकों में बड़े स्तर पर हिंसा भी हुई थी।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories