भाई के निधन पर अखिलेश यादव का भावुक संदेश, बोले—‘अत्यंत दुखद’

The Red Ink
समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने अपने छोटे भाई Prateek Yadav के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बुधवार को लखनऊ में प्रतीक के अचानक निधन के बाद पूरा परिवार और समर्थक सदमे में हैं।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अपने भाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि प्रतीक यादव का जाना बेहद दुखद है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

सपा ने भी जताया शोक
समाजवादी पार्टी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की। पार्टी ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए ईश्वर से आत्मा की शांति की कामना की।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories