मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

The Red Ink

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

प्रतीक यादव, भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
फिलहाल निधन के कारणों को लेकर परिवार या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अस्पताल में परिवार के सदस्य और करीबी समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

प्रतीक यादव को समाजवादी परिवार का अहम सदस्य माना जाता था। वहीं उनकी पत्नी अपर्णा यादव पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं।
पूरे मामले पर अब सभी की नजर परिवार की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories