बंगाल में भाजपा की बढ़त पर गडकरी का बयान: “सपना हुआ साकार”

The Red Ink
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की मजबूत बढ़त के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लंबे समय से देखे गए संकल्प के पूरा होने जैसा है।

गडकरी बोले भावुक करने वाला जनादेश
नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा “एक संकल्प की पूर्ति, एक सपना साकार… पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत हर कार्यकर्ता के लिए भावुक क्षण है।”उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

शीर्ष नेतृत्व को दी बधाई
गडकरी ने इस मौके पर पार्टी के शीर्ष नेताओं को बधाई दी, उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की जमीनी रणनीति और लगातार प्रयासों का नतीजा है।

रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा 52 सीटें जीत चुकी और 152 पर बढ़त बनाए हुए है तृणमूल कांग्रेस 22 सीट जीतकर 61 पर आगे चल रही है राज्य की कुल 293 सीटों पर चुनाव हुआ।

क्या संकेत देता है यह जनादेश?
यह रुझान राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ता दिख रहा है, टीएमसी के सामने चुनौती और गहरी हो सकती है आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories