भवानीपुर में कांटे की टक्कर: ममता 218 वोट से पीछे, काउंटिंग पर विवाद; रुझानों में भाजपा आगे

The Red Ink
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना के बीच राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है। भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद करीबी हो गया है, जहां ममता बनर्जी मामूली अंतर से पीछे चल रही हैं और दोबारा गिनती की मांग कर रही हैं।

भवानीपुर सीट पर क्या है स्थिति
भवानीपुर में 17 राउंड की गिनती के बाद सुवेंदु अधिकारी 218 वोट से आगे ममता बनर्जी ने री-काउंटिंग की मांग उठाई कुछ देर के लिए काउंटिंग प्रक्रिया भी रोकी गई, बाद में फिर शुरू हुई यह सीट फिलहाल पूरे राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बनी हुई है।

रुझानों में भाजपा को बढ़त
राज्यभर के रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है भाजपा 152 सीटों पर आगे, 52 सीट जीत चुकी टीएमसी 62 सीटों पर आगे, 21 सीट जीत चुकी फालता सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा।

काउंटिंग सेंटर पर विवाद
भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पर विवाद भी सामने आया भाजपा एजेंट सूर्यनिल दास ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बिना वैध ID के अंदर पहुंचीं। मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने पर भी सवाल उठाए गए सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर बहस तेज हो गई।

पीएम मोदी का बयान
नरेंद्र मोदी ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया… यह जनशक्ति की जीत है।”

अन्य अहम अपडेट्स
पानीहाटी सीट पर आरजीकर केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ करीब 20 हजार वोट से आगे, कूच बिहार में टीएमसी नेता पर हमले का आरोप, चीफ सेक्रेटरी का सभी विभागों को निर्देश दिए— कोई फाइल गायब न हो।

Hot this week

‘वोट चोरी’ का आरोप दोहराया: राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

The Red Ink विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस...

ममता का इस्तीफ़ा से इनकार: संविधान क्या कहता है और असली तस्वीर क्या है

The Red Ink पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की...

Topics

‘वोट चोरी’ का आरोप दोहराया: राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

The Red Ink विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कांग्रेस...

ममता का इस्तीफ़ा से इनकार: संविधान क्या कहता है और असली तस्वीर क्या है

The Red Ink पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की...

Related Articles

Popular Categories