The Red Ink
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा झटका सामने आया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी पारंपरिक सीट कोलाथुर से चुनाव हार गए हैं, जहां उन्हें TVK उम्मीदवार ने कड़ी टक्कर देते हुए मात दी।
कोलाथुर सीट पर क्या रहा परिणाम
कोलाथुर विधानसभा सीट पर TVK के वीएस बाबू ने जीत दर्ज की। वीएस बाबू को 82,997 वोट मिले, जबकि एमके स्टालिन को 74,202 वोट हासिल हुए, हार का अंतर 8,795 वोट रहा। स्टालिन 2011 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इतिहास में दर्ज हुई हार
एमके स्टालिन अब तमिलनाडु के उन गिने-चुने मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं, जो सत्ता में रहते हुए अपनी सीट गंवा चुके हैं। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब किसी मौजूदा सीएम को हार मिली। इससे पहले जे. जयललिता को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
राजनीतिक मायने क्या हैं?
यह नतीजा राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत देता है TVK की तेजी से बढ़ती ताकत सामने आई, DMK के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है आगामी राजनीतिक समीकरणों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।




