UP Board Result 2026: कल शाम 4 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

The Red Ink
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की तारीख तय कर दी है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, 23 अप्रैल को शाम 4 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार परिणाम पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले घोषित हो रहे हैं, जिससे करीब 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा।

टॉपर्स की सूची के साथ सम्मान भी
रिजल्ट जारी होते ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी सार्वजनिक की जाएगी। प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

52 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,30,297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
हाईस्कूल: 27,50,945 (14,38,682 छात्र, 13,12,263 छात्राएं)
इंटरमीडिएट: 24,79,352 छात्र-छात्राएं
परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर आयोजित हुईं। इस दौरान करीब 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा बीच में छोड़ दी।

कॉपी जांच में लगा बड़ा तंत्र
कॉपी मूल्यांकन के लिए 254 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1,52,780 शिक्षकों ने 18 मार्च से 4 अप्रैल तक कॉपियां जांचीं। इस दौरान करीब 2.80 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

फेल छात्रों के लिए भी मौका
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी। बाद में स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी भी दी जाएगी।

पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
2025 के रिजल्ट में 10वीं में जालौन के यश ने 97.83% के साथ टॉप किया था। वहीं 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल 97.20% अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं। टॉप-3 में लड़कियों का दबदबा रहा था और उनका पास प्रतिशत लड़कों से करीब 10% ज्यादा था।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories