संपत्ति विवाद में घिरे नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने दिया इस्तीफा

The Red Ink
नेपाल की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। सुदन गुरुंग ने अपनी संपत्ति के स्रोत को लेकर उठे सवालों के बीच गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुंग ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि वह आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पद पर बने रहने से किसी प्रकार के हितों के टकराव की स्थिति बन सकती थी, इसलिए नैतिक आधार पर इस्तीफा देना जरूरी समझा।

पीएम को सौंपा इस्तीफा
बीबीसी नेपाली के हवाले से जानकारी सामने आई है कि गुरुंग ने बुधवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

गृह मंत्रालय अब पीएम के पास
प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार दीपा दहल के मुताबिक, इस्तीफा मिलने के बाद फिलहाल गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी खुद प्रधानमंत्री ने अपने पास रख ली है।

इस इस्तीफे के बाद नेपाल की सियासत में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। अब निगाहें जांच प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर टिक गई हैं।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories