पाकिस्तान में संभावित वार्ता पर सस्पेंस: ईरान ने कहा अभी नहीं लिया कोई फैसला

The Red Ink
पाकिस्तान में संभावित कूटनीतिक वार्ता की तैयारियों के बीच ईरान ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि उसने अब तक अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत में शामिल होने को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
उधर इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

अमेरिका पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप
तेहरान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युद्धविराम लागू होने के बाद से ही अमेरिका ने उसका उल्लंघन किया है। बक़ाई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान किसी भी तरह की समयसीमा या अल्टीमेटम को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका या इसराइल की ओर से कोई आक्रामक कदम उठाया गया, तो ईरान उसका “ताकतवर जवाब” देगा।

‘आरोप-प्रत्यारोप का खेल’ बता कर अमेरिका पर निशाना
ईरानी प्रवक्ता ने अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह लगातार आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहा है, जबकि मौजूदा हालात में उससे सकारात्मक भूमिका की उम्मीद की जानी चाहिए थी। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरान को अमेरिकियों से सच बोलने की कोई उम्मीद नहीं है।

अमेरिका ने जताई बातचीत में शामिल होने की इच्छा
दूसरी ओर, अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि वह इस प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएगा।

Hot this week

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Topics

ममता के सबसे भरोसेमंद साथी फिरहाद हकीम का इस्तीफा, TMC संकट और गहराया

The Red Ink पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

Related Articles

Popular Categories