‘Ek Din’ Trailer OUT: मासूम इश्क, यादों का खेल और एक अनोखी लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाया जादू

The Red Ink
Ek Din का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। एक सादगी भरी लेकिन गहरी प्रेम कहानी के साथ आई इस फिल्म ने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। Junaid Khan और Sai Pallavi की जोड़ी को ट्रेलर में जिस तरह पेश किया गया है, उसने फैंस को उनकी केमिस्ट्री का कायल बना दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की सादगी और नैचुरल एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

ट्रेलर में दिखी मासूम मोहब्बत और बड़ा ट्विस्ट
ट्रेलर एक बेहद सरल लेकिन दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी की झलक देता है। कहानी में जुनैद एक शर्मीले और अंतर्मुखी युवक के किरदार में हैं, जो अपनी ही ऑफिस में काम करने वाली एक जिंदादिल लड़की ‘साई पल्लवी’ से प्यार कर बैठते हैं।

हालांकि, वह अपनी भावनाएं जाहिर करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। कहानी का असली मोड़ तब आता है जब जापान में साई का एक्सीडेंट हो जाता है और वह ‘ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेशिया (TGA)’ की शिकार हो जाती हैं। इस स्थिति में उन्हें सिर्फ वही व्यक्ति याद रहता है जिसने उनकी जान बचाई- यानी जुनैद। यही मोड़ इस प्रेम कहानी को एक अनोखे और भावनात्मक सफर में बदल देता है।

भावनाओं और उम्मीदों से भरी कहानी
ट्रेलर साफ संकेत देता है कि ‘एक दिन’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि उम्मीद, भरोसे और प्यार के जादू पर आधारित कहानी है। फिल्म का टोन बेहद सॉफ्ट, शालीन और दिल को छूने वाला है जो आज के शोरगुल वाले सिनेमा में एक अलग अनुभव देने का वादा करता है।

फिर साथ आई हिट जोड़ी- Aamir Khan और Mansoor Khan
इस फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा की एक आइकॉनिक क्रिएटिव जोड़ी- आमिर खान और मंसूर खान, एक बार फिर साथ आई है। दोनों ने इससे पहले ‘Qayamat Se Qayamat Tak’, ‘Jo Jeeta Wohi Sikandar’, ‘Akele Hum Akele Tum’ और ‘Jaane Tu Ya Jaane Na’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। लंबे समय बाद इस जोड़ी का रोमांस जॉनर में लौटना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘एक दिन’ का ट्रेलर यह साफ कर देता है कि यह फिल्म बड़े बजट या भारी-भरकम एक्शन नहीं, बल्कि भावनाओं की सादगी से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेगी। अगर कहानी ने ट्रेलर जैसा असर बनाए रखा, तो यह फिल्म लंबे समय तक याद रखी जा सकती है।

Hot this week

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटिंग से 48 घंटे पहले नाम जुड़ा तो भी डाल सकेंगे वोट

The Red Ink पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता...

Topics

Related Articles

Popular Categories