अखिलेश यादव ने बढ़ाया अतुल प्रधान का क़द, दादरी रैली से दी गुर्ज़र समाज को एकजुट करने की ज़िम्मेदारी

Noida: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दादरी से समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान का आगाज़ कर दिया है। इस रैली ने जहां सपा के राजनीतिक इरादों को साफ किया वहीं एक चेहरा ऐसा भी रहा जो पूरे आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, गुर्जर समाज से आने वाले विधायक अतुल प्रधान।
इस रैली के जरिए सपा ने न सिर्फ चुनावी बिगुल फूंका बल्कि यह भी संकेत दिया कि पार्टी अब नए सामाजिक समीकरणों के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें अतुल प्रधान को एक मजबूत गुर्जर प्रतिनिधि और ग्राउंड लीडर के तौर पर स्थापित किया जा रहा है।

सरधना से दादरी तक: संगठन में बढ़ती पकड़
मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से विधायक अतुल प्रधान इस पूरे आयोजन के केंद्र में नजर आए। रैली की तैयारियों में उनकी सक्रिय भूमिका, गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना, कार्यकर्ताओं को संगठित करना और जमीनी नेटवर्क खड़ा करना यह दिखाता है कि पार्टी उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि एक क्षेत्रीय शक्ति केंद्र के रूप में देख रही है। रैली में उमड़ी भीड़ और स्थानीय स्तर पर दिखा जोश इस बात का संकेत देता है कि अतुल प्रधान की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

मंच से अखिलेश का भरोसा: ‘पार्टी के लिए भी काम करेंगे अतुल प्रधान’
रैली के दौरान मंच से संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने अतुल प्रधान को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि,
“हमें उम्मीद है कि अतुल प्रधान जी केवल अपनी विधानसभा की रणनीति तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि समाजवादी पार्टी को जगह-जगह मजबूत करने का काम करेंगे।”
अखिलेश यादव के इस बयान को राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व अब अतुल प्रधान को सिर्फ एक क्षेत्रीय नेता नहीं बल्कि बड़े स्तर पर जिम्मेदारी निभाने वाले चेहरे के रूप में देख रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह बयान अतुल प्रधान के बढ़ते कद का संकेत है, जो उन्हें गुर्जर समाज के एक प्रमुख प्रतिनिधि के तौर पर स्थापित करता है।

Atul Pradhan (pc- social media)

गुर्जर समाज: पश्चिमी यूपी की निर्णायक ताकत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज का प्रभाव लंबे समय से अहम माना जाता रहा है। प्रदेश में गुर्जर आबादी करीब 3-4% के आसपास मानी जाती है लेकिन पश्चिमी यूपी में यह समुदाय कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है दर्जनों विधानसभा सीटों पर गुर्जर वोट सीधे चुनावी परिणाम को प्रभावित करते हैं। ऐसे में सपा का इस समाज को मजबूत प्रतिनिधित्व देना एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

BSP के गढ़ में एंट्री: दादरी से बड़ा संदेश
दादरी और आसपास का इलाका पारंपरिक रूप से बहुजन समाज पार्टी का प्रभाव क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में सपा का यहां से चुनावी अभियान शुरू करना अपने आप में एक बड़ा संकेत है। यह रैली बताती है कि सपा अब कमजोर माने जाने वाले क्षेत्रों में भी सीधी चुनौती देने को तैयार है और नए सामाजिक गठजोड़ के जरिए राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

अतुल प्रधान: सपा का नया ‘गुर्जर चेहरा’?
दादरी रैली के बाद जिस तरह से अतुल प्रधान की भूमिका और अखिलेश यादव का भरोसा सामने आया है, उससे यह साफ है कि पार्टी उन्हें एक बड़े सामाजिक प्रतिनिधि के तौर पर आगे बढ़ा रही है। उनकी सक्रियता, संगठन पर पकड़ और नेतृत्व से मिले समर्थन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में वह सपा के लिए पश्चिमी यूपी में गुर्जर समाज का एक मजबूत चेहरा बन सकते हैं।

दादरी की यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी बल्कि 2027 के लिए सपा की रणनीति की झलक भी थी।
और इस रणनीति के केंद्र में अब एक नया नाम तेजी से उभर रहा है अतुल प्रधान, जिन्हें पार्टी नेतृत्व खुद आगे बढ़ा रहा है और जिन पर अब क्षेत्र से बाहर भी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी देखी जा रही है।

Hot this week

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Topics

‘अब लखनऊ आने के लिए अनुमति नहीं मांगेंगे’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का प्रशासन पर सीधा हमला

The Red Ink: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने...

Related Articles

Popular Categories